Lakhpati Didi Yojana: देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘लखपति दीदी योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता, ट्रेनिंग और बिजनेस शुरू करने का अवसर दिया जा रहा है। जिससे वे किसी पर निर्भर हुए बिना खुद की कमाई कर सकें।
1970 से चल रही योजना का मिला विस्तार
इस योजना की जड़ें 1970 में शुरू हुए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी हैं। इन समूहों के माध्यम से अब तक करोड़ों महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को घोषणा की थी कि योजना के दायरे में आने वाली महिलाओं की संख्या 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ की जाएगी।
महिलाएं शुरू कर सकती हैं खुद का कारोबार
लखपति दीदी योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके तहत महिलाएं सरकार की सहायता से खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। उन्हें प्रशिक्षण, माइक्रो-क्रेडिट और फाइनेंशियल लिटरेसी जैसी मदद दी जाती है जिससे वे एक सफल उद्यमी बन सकें।
योजना से मिलने वाले मुख्य लाभ
- 1 लाख से 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता महिलाओं को दी जाती है।
- अब तक 1 करोड़ महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं।
- केंद्र सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ना है।
- वित्तीय साक्षरता से जुड़े सेमिनार और प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं।
- महिलाओं को बचत और बैंकिंग सिस्टम के प्रति जागरूक किया जाता है।
- डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट जैसी जानकारी देकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाता है।
कौन-कौन महिलाएं ले सकती हैं लाभ?
- महिला भारत की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
इस तरह करें योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन
- भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाकर होमपेज से संबंधित योजना का चयन करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
- अपने स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक होने पर एक रसीद मिलेगी, जिसे प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
योजना क्यों है महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण?
यह योजना केवल आर्थिक मदद नहीं देती, बल्कि महिलाओं को जागरूक, सक्षम और डिजिटल रूप से शिक्षित भी बनाती है। इसके माध्यम से सरकार गांव-गांव तक महिला सशक्तिकरण का संदेश पहुंचा रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।